मानवीकरण अलंकार की परिभाषा दो उदाहरण सहित दीजिए। कृपा करके जल्दी देने की कोशिश करें। धन्यवाद। A

मित्र जहाँ जड़ वस्तुओं तथा प्रकृति को मानव की भांति कार्य करते हुए दिखाया जाता है, वहाँ मानवीकरण अलंकार होता है। जैसे-
1) दिवसावसान का समय,
   मेघमय आसमान से उतर रही 
     संध्या-सुंदरी परी-सी,
      धीरे-धीरे-धीरे। 

यहाँ शाम के समय को एक सुंदर परी की तरह कार्य करते हुए दिखाया गया है। अत: यहाँ मानवीकरण अलंकार है। 

2)  मेघ आए बड़े बन-ठन के सँवर के। 

यहाँ बादलों को किसी व्यक्ति की तरह सज-धजकर अाते हुए दिखाया गया है। 
 

  • 1
What are you looking for?