bahut sundar konsi kriya visheshun hai?

नमस्कार मित्र!
 
आपने जिस तरह से लिखा है। इस तरह से आपको बताना थोड़ा कठिन है परन्तु में आपको बताने का प्रयास करती हूँ।
जिस तरह से आपने लिखा है, ये प्रविशेषण को दर्शाता है- इस वाक्य में 'बहुत' शब्द प्रविशेषण है। अगर हम वाक्य लिखते हैं- सुंदर है। तो सुंदर विशेषण शब्द है परन्तु जब हम लिखते हैं 'बहुत सुंदर' है। तो इसमें बहुत शब्द सुंदर का विशेषण है, जो प्रविशेषण कहलाता है।
यदि आप यह पूछते हो कि बहुत सुंदर में कौन-सी क्रिया विशेषण है, तो आप प्रश्न गलत पूछ रहे हैं।  आपको बता दें 'बहुत' शब्द क्रिया विशेषण के परिमाण क्रिया-विशेषण के अंतर्गत आता है। जैसे बहुत खा लिया। यहाँ बहुत शब्द खाना क्रिया की विशेषता बता रहा है, तो यह परिमाणवाचक क्रिया विशेषण है। परन्तु बहुत के साथ सुंदर शब्द नहीं है। अत: आपने प्रश्न गलत पूछा है।
 
ढेरों शुभकामनाएँ!

  • 2
What are you looking for?