DEAR EXPERTS,I REQUEST YOU TO EXPLAIN ME 'KRIYA PADBANDH' IN A MORE EASIER MANNER,COZ AM FACING DIFFICULTY TO UNDERSTAND IT :) THANK YOU :D

पदबंध के प्रकार में क्रिया पदबंध समझना सबसे सरल है। इसमें आपको क्रिया शब्दों को पहचानना है। आपको यह पता होना चाहिए कि कौन से शब्द क्रिया शब्द कहे जाते हैं। देखिए कैसे-

राम घर चला गया है।

इस वाक्य में चला गया है क्रिया पद हैं। राम और घर संज्ञा शब्द हैं।

यदि वाक्य दिया गया होता कि राम घर गया।

तो वाक्य में एक ही क्रिया पद का प्रयोग हुआ है, तो यह पदबंध कहलाने योग्य नहीं है। क्योंकि क्रियापदबंध में एक से अधिक क्रिया शब्द जब एक इकाई के रूप में कार्य करते हैं, तो वे क्रिया पदबंध कहलाते हैं। राम घर चला गया है। वाक्य के अंदर चला गया है क्रिया पद एक इकाई के रूप में कार्य कर रहे हैं इसलिए ये क्रिया पदबंध हैं।

  • 1
What are you looking for?