Debate on the topic "netaon ki yogyata shisha ya anubhav" in hindi

I need your help mam/sir its very urgent. I need it for school debate!

मित्र!
आपके प्रश्न का उत्तर इस प्रकार है।-
 
हर मनुष्य के लिए शिक्षा, योग्यता और अनुभव तीनों का होना आवश्यक है। शिक्षा उसे समाज में अन्य समुदाय तथा देश-विदेश में जुड़ने के योग्य बनाती है। उसकी बुद्धि का विकास करती है। उसकी सोच को विकसित करती है तथा उसे एक अच्छा मनुष्य बनाती है। शिक्षा मनुष्य की योग्यता को बढ़ाती है। उसकी योग्यता उसे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। उसके लिए उज्जवल भविष्य के मार्ग बनाती है। उसे निखारती है। अनुभव मनुष्य को निर्णय लेने के योग्य बनाता है। उसे सही-गलत की पहचान कराता है। विकट परिस्थितियों में कैसे व्यवहार किया जाए यह सिखाता है। जब बात एक नेता के लिए आती है, तो ये तीनों बातें उसके लिए महत्वपूर्ण हो जाती हैं। वे देश की जनता का प्रतिनिधि होता है। उसे देश-विदेश में लोगों से संपर्क स्थापित करना होता है। अतः वह शिक्षित है, तो उसे किसी पर निर्भर होने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। अनुभव के माध्यम से वह निर्णय लेने में सक्षम होता है। अतः उसके लिए ये तीनों का होना आवश्यक है।

  • 1
prepare yourself
  • 0
I only meed some of the points
  • 0
What are you looking for?