निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिएः
क. राम ने थकी हुई सीता की क्या सहायता की?
ख. सुभद्रा कुमारी चौहान ने लक्ष्मीबाई को मर्दानी क्यों कहा है?
ग. 'वन के मार्ग में' कविता में नगर से बाहर निकलकर दो पग चलने के बाद सीता की क्या दशा हुई?
घ. अपने छुटपन में बच्चे अपनी माँ के बहुत करीब होते हैं। 'मैं सबसे छोटी होऊँ' कविता में नजदीकी की कौन-सी स्थितियाँ बताई गई हैं?

क. राम ने सीता को थकी हुई जानकर विश्राम करने का निर्णय लिया। इस तरह उन्होंने सीता की व्याकुलता तथा थकान को कम करने में सहायता की।

ख. सुभद्रा कुमारी के अनुसार लक्ष्मीबाई ने अपने राज्य को पाने के लिए तलवार उठा ली थी। उस समय एक स्त्री होकर उसने मर्दों के समान कार्य किया था। वह अंग्रेज़ों के सामने झुकी नहीं और अपना राज्य पाने के लिए अंग्रेज़ी सेना से लड़ने को तैयार हो गई। इसलिए कवयित्री ने उन्हें मर्दानी कहा है।

ग. दो पग चलने पर सीता के माथे से पसीने की बूंदें चमकने लगीं। वे जल्दी ही थक गईं। प्यास से उनके होंठ सूखने लगे। वे बार-बार राम से अपनी कुटिया का स्थान पूछने लगीं।

घ. माँ बच्चे की नजदीकी की निम्नलिखित स्थितियाँ बताई गई हैः
1. बच्ची माँ की गोद में सोती थी।
2. माँ का आंचल पकड़कर या हाथ पकड़कर हमेशा माँ के साथ रहती थी।
3. माँ द्वारा ही नहलाया, खिलाया तथा तैयार किया जाता था।
4. रात को साथ सुलाया जाता था।

  • 1
What are you looking for?