i didnt understood "sarvnaamick visheshan" clearly...can any1 hlp me???
देखिए मित्र आपको पता है कि जो संज्ञा शब्द (नाम) के स्थान पर लगते हैं उन्हें सर्वनाम कहते हैं।
जैसे- राम मेरा भाई है।
इस वाक्य मे राम संज्ञा शब्द है। अब जो शब्द राम के स्थान पर लगे जैसे-
वह मेरा भाई है।
वह सर्वनाम शब्द कहलता है।
अब देखिए जब यही सर्वनाम शब्द नाम अर्थात संज्ञा शब्द से पहले लगकर उसकी विशेषता बताए वह सार्वनामिक विशेषण कहलाते हैं जैसे-
उस राम को देखो।
यह घर मेरा है।
यही साड़ी खरीदनी है।