(क) निम्नलिखित शब्दों में प्रयुक्त मूल शब्द व उपसर्ग अलग कीजिए-
(i) अधिनायक (ii) प्रतिकूल

(ख) निम्नलिखित शब्दों में प्रयुक्त मूल शब्द व प्रत्यय अलग कीजिए-
(i) इक्केवाला (ii) देनदार

(ग) नीचे दिए गए मुहावरों को वाक्य में प्रयोग कीजिए-
(i) अस्त हो जाना (ii) लोहे के चने चबाना।

(घ) सही विराम चिह्न का लगाइए-
(i) हे माँ अब क्या होगा
(ii) मोहन सीता और सविता विद्यालय जाते हैं।
(iii) जवाहर लाल नेहरू जी ने कहा आराम हराम है।

(क) (i) अधि उपसर्ग तथा नायक मूल शब्द (ii) प्रति उपसर्ग तथा कूल मूल शब्द 
(ख) (i) इक्के मूल शब्द तथा वाला प्रत्यय (ii) देन मूल शब्द तथा दार प्रत्यय
(ग) (i) अंग्रेज़ों का भारत में विस्तार भारतीयों की आज़ादी का जीवन अस्त होने का संकेत था। (ii) प्रथम आने  के लिए विद्यार्थियों को लोहे के चने चबाने पड़ते हैं।
(घ) (i) हे माँ! अब क्या होगा? (ii) मोहन, सीता और सविता विद्यालय जाते हैं। (iii) जवाहर लाल नेहरू जी ने कहा- ''आराम हराम है।''

  • 2
What are you looking for?