im not able to diffrentiate between sangya padbandh and visheshan padbandh please help

मित्र इन दोनों के मध्य अंतर पहचाना बहुत ही सरल है। देखिए कैसे

जंग में मरने वाले सैनिक आदरणीय होते हैं। (संज्ञा पदबंध)

सुंदर नैनों वाली बालिका मेरी पुत्री है। (विशेषण पदबंध)

 

हमने इन दोनों में कुछ पदों को रेखांकित किया हुआ है। दोनों वाक्यों को ध्यानपूर्वक देखिए। पहले वाक्य में "जंग में मरने वाले सैनिक" तक रेखांकित है। इस रेखांकित पदबंध में सैनिक के विषय में कहा गया है और सैनिक को भी रेखांकित किया गया है। आपको पता होगा कि सैनिक शब्द संज्ञा (जातिवाचक संज्ञा) शब्द है। सारे पद मिलकर एक इकाई के रूप में सैनिक के विषय में कह रहे हैं। अतः यह संज्ञा पदबंध हैं।

 

दूसरे वाक्य में सुंदर नैनों वाली तक रेखांकित किया गया है। इस रेखांकित पदबंध में कहा तो बालिका के विषय में गया है। परन्तु इनके मध्य एक अंतर है। यहाँ बालिका के नैनों पर ज़ोर दिया जा रहा है। अर्थात यहाँ बालिका को रेखांकित नहीं किया गया है। बालिका के स्थान पर उसके नैनों की विशेषता को दर्शाया गया है। इसलिए उन्हें ही रेखांकित किया गया है। अतः यह विशेषण पदबंध हैं।

 

यदि इन वाक्यों में हम इस तरह के बदलाव कर देते हैं, तो यह विपरीत पदबंध हो जाएँगे-

जंग में मरने वाले सैनिक आदरणीय होते हैं। (विशेषण पदबंध)

सुंदर नैनों वाली बालिका मेरी पुत्री है। (संज्ञा पदबंध)

  • 2
What are you looking for?