Jab sinima ne bolna sika m.

 उत्तर
 हम इस विषय पर आपको थोड़ा-सा लिखकर दे रहे हैं। बाकी आप इसे विस्तारपूर्वक स्वयं लिखिए-

सिनेमा जबसे मनुष्य के जीवन का अंग बना है, उसने उसके जीवन की कायापलट कर दी है। इसके आगमन से युवाओं को अनेक प्रकार के लाभ हुए हैं। इसने  युवाओं  का ज्ञान भी बढ़ाया और उसके लिए अनेक प्रकार के लाभ भी हुए। इससे उन्हें देश-विदेश को समझने में सहायता भी मिली है। सिनेमा शिक्षा का बहुत बड़ा स्रोत है।  युवा अगर पढ़ने के साथ-साथ देखकर चीज़ें समझने का प्रयास करता है। उसे सदैव के लिए याद कर लेता है। सिनेमा के द्वारा हम अनेक देशों की यात्रा कर लेते हैं। उनके बारे में हमें अनेक प्रकार की जानकारियाँ प्राप्त हो जाती है। सिनेमा के माध्यम से हमें प्राचीन इतिहास की रोचक घटनाओं की गहरी जानकारी प्राप्त हो जाती है। सिनेमा हमारा नैतिक उपदेश और शिक्षक हैं। परन्तु इसके साथ-साथ इसकी हानियाँ भी कम नहीं है। चूंकि यह लोगों पर सीधा प्रभाव डालता है। अतः समाज में पश्चिमी सभ्यता का चलन उसका अनुसरण इन्हीं के माध्यम से बड़ा है। इसमें परोसी जाने वाली हिंसा तथा अश्लीलता का युवा पीढ़ी पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।  युवा  पथभ्रष्ट हो रहे हैं। सिनेमा उन्हें आकर्षित करता है, हर कोई इस जगत में हाथ आजमाना चाहता है। इसके लिए वह कच्ची उम्र में ही घर छोड़कर भाग जाते हैं। हमारी संस्कृति और सभ्यता को ही इनसे नुकसान हो रहा है।

  • 0
What are you looking for?