Manvikarad alankar meaning in english


मित्र!
यह हिन्दी का अलंकार है। अतः हम आपको इस विषय को अंग्रेज़ी भाषा में नहीं समझा सकते हैं। आपको इस अलंकार को सरल भाषा में समझाने का प्रयास कर रहे हैं। वह इस प्रकार है-
मानवीकरण अलंकार :- जहाँ प्रकृति को मनुष्य के समान क्रियाकलाप करते हुए या उसके समान भावना से युक्त दिखाया जाता है, वहाँ मानवीकरण अलंकार होता है। प्रकृति जड़ है। वह मनुष्य के समान कार्य, व्यवहार तथा भावनाओं का आदान-प्रदान नहीं कर सकती है। परन्तु मानवीकरण अलंकार में प्रकृति को मनुष्य के समान ही व्यवहार, कार्य, तथा भावनाओं से युक्त दिखाया जाता है।

(1) कौकिल हलावै-हुलसावै कर तारी दै।

(इस पंक्ति में कोयल को मनुष्य के समान बच्चे का दिल बहलाते दर्शाया गया है। अत: यहाँ मानवीकरण अलंकार है।)

  • 0
What are you looking for?