mujhe nibhand likhna hai on mera vidhyalaya

kriti gupta from bengaluru

नमस्कार मित्र!
मैंने आपकी सहायता के लिए विद्यालय में निंबध लिखकर दिया है। परन्तु यदि आपसे पूछा जाएगा, तो यहाँ पर आपको अपने विद्यालय के विषय में लिखना है। निबंध की सहायता से अपने विद्यालय के विषय में स्वयं लिखिए।
 
मेरा विद्यालय
मैं केन्द्रीय विद्यालय का छात्र हूँ। यह सेक्टर-1, आर. के. पुरम में सड़क के किनारे पर स्थित है। इसके समीप चर्च है।
हमारे विद्याल की दो विशाल इमारतें हैं। इसमें लगभग 70 कमरे हैं। सभी कमरे हवादार हैं। प्रत्येक कमरे में सूर्य का प्रकाश पहुँचता है। एक इमारत के दक्षिण किनारे में हमारा पुस्तकालय है। इसे अलग से बनाया गया है। यह बहुत ही विशाल है। यहाँ हर विषय की पुस्तकें प्राप्त हो जाती हैं। विद्यार्थियों की रोचकता को ध्यान में रखकर पुस्तकों को संग्रहित किया गया है। हमारे विद्यालय में एक बड़ी प्रयोगशाला है, इसमें विद्यार्थियों की हर ज़रूरत को ध्यान में रखकर सभी प्रकार के उपकरण और वैज्ञानिक सामान उपलब्ध हैं।
हमारा विद्यालय प्रथम कक्षा से लेकर 12 वीं कक्षा तक है। प्रत्येक कक्षा के पाँच विभाग हैं। स्कूल के रखरखाव के लिए अनगिनत कर्मचारी रखे गए हैं। हमारे विदयालय में 40 शिक्षक हैं। प्रत्येक शिक्षक ने उच्चत्तर शिक्षा प्राप्त की हुई है। हमारे प्रधानाचार्य बहुत ही कुशल व्यक्ति हैं। उनके स्वभाव के कारण वह पूरे विद्यालय के प्रिय हैं। हमारे विद्यालय में अलग-अलग विभाग है। प्रत्येक विभाग अपनी कार्यकुशलता के कारण लोकप्रिय हैं।
हमारे विद्यालय में एक बड़ा-सा मैदान है। हमारे विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए एक तरण-ताल है। सभी प्रकार के खेलों के लिए प्रशिक्षक उपलब्ध है। यहाँ पर बच्चे अपनी सुविधा अनुसार खेलों को चुनते हैं। हमारा विद्यालय खेल प्रतियोगिता में हमेशा प्रथम स्थान प्राप्त करता है।
हमारे विद्यालय का दिल्ली शहर में बहुत नाम है। यहाँ के विद्यार्थी हर वर्ष बोर्ड की परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करते हैं।  
 
ढेरों शुभकामनाएँ!

  • 2

fg

  • 0
What are you looking for?