nimanlikhit vakya mein ek sabd aur ek pad chatkar likhiye aur unmr kya antar hai spast kijiye pitaji ka patra mujhe aaj hi mila hai

प्रिय मित्र,
इस प्रश्न के उत्तर के लिए आपको सबसे पहले शब्द और पद को समझना आवश्यक है।

पिताजी - यह एक शब्द है। यह वाक्य में प्रयोग नहीं हुआ है। अतः यह स्वतंत्र है। ध्यान रखिए कि आप कभी भी किसी को वाक्य देकर उसमें शब्द नहीं पूछ सकते हैं क्योंकि वाक्य के अनुरूप कई बार इनके स्वरूप बदल जाते हैं। उदाहरण के लिए-

चंचल खेल रही है। (वाक्य के अनुसार चंचल एक लड़की का नाम है क्योंकि वाक्य में प्रयोग क्रिया रही है।)
चंचल खा रहा है। (वाक्य के अनुसार चंचल एक लड़के का नाम है क्योंकि वाक्य में प्रयोग क्रिया रहा है।)

अब बात करते हैं, आपके द्वारा दिए गए वाक्य की। वाक्य का निर्माण सार्थक शब्दों के समूह से होता है। वाक्य में प्रयोग होते ही इन्हें शब्द नहीं कहा जा सकता क्योंकि इनमें व्याकरण के नियम लागू होते हैं। जैसे कि आपने वाक्य दिया है- पिताजी का पत्र मुझे आज ही मिला है।
इस वाक्य में प्रत्येक पद  पर लिंग, वचन, कारक इत्यादि का प्रभाव पड़ता है।

अब बात करते हैं शब्द और पद में अंतर की। उदाहरण के लिए-
शब्द पद
शब्द स्वतंत्र होता है।
शब्द पर व्याकरण के नियम लागू नहीं होते हैं।
अगर पिताजी शब्द का प्रयोग वाक्य में नहीं हुआ है, तो वह शब्द कहलाएगा।
पद स्वतंत्र नहीं होता है।
पद पर व्याकरण के नियम लागू होते हैं।
वाक्य में प्रयुक्त प्रत्येक शब्द पद न रहकर वाक्य कहलाएगा।

आशा करते हैं कि आपको प्रश्न का उत्तर मिल गया होगा।

धन्यवाद।

  • 0
What are you looking for?