Please experts give answer to these questions. Everest meri Shekhar yaatra

उत्तर ;  यहां पर सभी प्रश्नों के उत्तर नहीं दिए जा सकते कृपया और प्रश्नों के उत्तर के लिए प्रश्नों को अलग-अलग थ्रेड में भेजें । यहां पर  पहले प्रश्न के 1 से 9 के उत्तर दिए गए हैं और प्रश्नों के उत्तर के लिए उन्हें अलग थ्रेड में भेजें।
 


उत्तर 1)- अग्रिम दल का नेतृत्व प्रेमचंद कर रहे थे।

उत्तर2)- एवरेस्ट को नेपाली भाषा में सागरमाथा नाम से जाना जाता है। लेखिका को सागरमाथा नाम अच्छा लगा क्योंकि सागर के पैर नदियाँ हैं तो सबसे ऊँची चोटी उसका माथा है और यह एक फूल की तरह दिखाई देता है, जैसे माथा हो।

उत्तर3) - लेखिका को एक बड़े भारी बर्फ़ का बड़ा फूल (प्लूम) पर्वत शिखर पर लहराता हुआ ध्वज जैसा लगा।

उत्तर 4) - हिमस्खलन से एक की मृत्यु हुई और चार घायल हो गए।

उत्तर5)– एक शेरपा कुली की मृत्यु तथा चार के घायल होने के कारण अभियान दल के सदस्यों के चेहरे पर छाए अवसाद को देखकर कर्नल खुल्लर ने कहा कि एवरेस्ट जैसे महान अभियान में खतरों को और कभी-कभी तो मृत्यु को भी सहज भाव से स्वीकार करना चाहिए।


उत्तर6 )- प्रतिकूल जलवायु के कारण एक रसोई सहायक की मृत्यु हो गई।


उत्तर 7) - कैंप-चार २९ अप्रैल को सात हजार नौ सौ मीटर की ऊँचाई पर लगाया गया था।


उत्तर8) - लेखिका ने शेरपा कुली को अपना परिचय यह कह कर दिया कि वह बिल्कुल ही नौसिखिया है और एवरेस्ट उसका पहला अभियान है।

उत्तर 9)- लेखिका की सफलता पर बधाई देते हुए कर्नल खुल्लर ने कहा, “मैं तुम्हारी इस अनूठी उपलब्धि के लिए तुम्हारे माता-पिता को बधाई देना चाहूँगा देश को तुम पर गर्व है और अब तुम ऐसे संसार में जाओगी जो तुम्हारे अपने पीछे छोड़े हुए संसार से एकदम भिन्न होगा।”
 

  • 1
What are you looking for?