Please some one help me to solve these questions....tomorrow is my exams
 
1. शब्द और पद का अंतर उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए ।
2. उचित विकल्प  पर सही का चिह्न लगाइए । 
1. वह दूध पी रहा है। रंगीन पद है।
(क) व्यक्तिवाचक संज्ञा, कर्ता कारक            (ख)    व्यक्तिवाचक संज्ञा, कर्म कारक
(ग)  जातिवाचक संज्ञा, कर्म कारक               (घ जातिवाचक संज्ञा, कर्ता कारक 
2. मीरा प्रसिद्ध नृत्यांगना है। रंगीन पद है।
क. विशेषण, गुणवाचक
ख. क्रिया विशेषण, रीतिवाचक 
ग. विशेषण. संख्यावाचक 
घ. क्रियाविशेषण, कालवाचक 
3. वह क्या कह रही है? रंगीन पद है।
क. क्रिया, अकर्मक 
ख. सर्वनाम, प्रश्नवाचक
ग. विशेषण, सार्वनामिक 
घ. क्रियाविशेषण, रीतिवाचक 
4. वह पिता जी के साथ जाने वाला है। रंगीन पद है।
क. संज्ञा
ख. क्रियाविशेषण 
ग. समुच्चयबोधक 
घ. सम्बन्धबोधक 
5. वह आया और चला भी गया। रंगीन पद है।
क. क्रियाविशेषण
ख. समुच्चयबोधक, सामनाधिकरण
ग. सम्बन्धबोधक
घ. समुच्चयबोधक, व्यधिकरण 
6. अच्छा! पर तुम्हें कब पता चला? रंगीन पद है।
क. सहमतिसूचक विस्मयादिबोधक 
ख. शोकसूचक विस्मयादिबोधक
ग. विस्मयसूचक विस्मयादिबोधक
घ. हर्षसूचक विस्मयादिबोधक
7. राम पुस्तक मोहन को दे रहा था। रंगीन पद है।
क. सकर्मक क्रिया, द्विकर्मक 
ख. अकर्मक क्रिया
ग. सकर्मक क्रिया, एककर्मक 
घ. सहायक क्रिया 
8. मुझे उसका गाना अच्छा लगा। रंगीन पद है।
क. विशेषण, गुणवाचक 
ख. संज्ञा, भाववाचक 
ग. विस्मयादिबोधक हर्षसूचक 
घ. क्रियाविशेषण, रीतिवाचक 
9. मेरा भाई चौथी कक्षा में पढ़ता है। 
क. अकर्मक क्रिया, सामान्य वर्तमान
ख. सकर्मक क्रिया, एककर्मक क्रिया 
ग. सकर्मक क्रिया, द्विकर्मक 
घ. अकर्मक क्रिया, अपूर्ण वर्तमान 
10. वह दूध पी रहा है।
क. मुख्य क्रिया 
ख. अकर्मक क्रिया
ग. सहायक क्रिया 
घ. संयुक्त क्रिया 
 

मित्र!
हम आपको सारे प्रश्नों के उत्तर नहीं दे पाएँगे। आपकी सहायता के लिए पहले प्रश्न का उत्तर दे रहे हैं। वह इस प्रकार है।-
सार्थक ध्वनियों के समूह को शब्द कहते हैं। जैसेः राजा
वाक्य में प्रयुक्त सार्थक शब्द को पद कहते हैं। जैसेः राजा घर जा रहा है।
​शब्द स्वतंत्र होता है इसके विपरीत पद स्वतंत्र नहीं होता है।

 

  • -12
What are you looking for?