pls explain what is alankar ?
अलंकार का अर्थ होता है 'आभूषण'। जिस प्रकार एक स्त्री आभूषणों से स्वयं को सजाती है तथा आभूषणों के प्रयोग से उसका सौदंर्य निखर जाता है, उसी प्रकार काव्य में अलंकारों के प्रयोग से काव्य का सौंदर्य बढ़ जाता है। काव्य में अलंकारों के प्रयोग से चमत्कार उत्पन्न होता है। हिन्दी व्याकरण में अलंकारों के इसी गुण के कारण उनका विशिष्ट स्थान है और इनका महत्व भी इसी गुण के कारण बढ़ जाता है। यदि अलंकार नहीं होते, तो कल्पना करो काव्य, काव्य न लगकर मात्र नीरस पंक्तियाँ बनकर रह जाता। अलंकारों के प्रयोग ने काव्य को एक तरफ सुंदर बनाया है तो दूसरी और उसे चमत्कार के गुण से परिपूर्ण किया है।
जैसे चारु चन्द्र की चंचल किरणें खेल रही हैं जल थल में
यदि इस पंक्ति को बिना अलंकार के लिखा जाए, तो वह इस प्रकार होगी-
सुंदर चंद्रमा की चंचल किरणों खेल रही हैं जल धरती में
इस प्रकार से लिखी गई पंक्तियों में न सौंदर्य है और न चमत्कार।