pls tell me yhat how can we make diff in sanyukt kriya and akrmak and sakarmak kriya?

यदि किसी क्रिया में 'क्या' प्रश्न पूछा जाए तो उत्तर में संज्ञा शब्द आता है, तो वह सकर्मक क्रिया होती है; जैसे −''मोहन किताब पढ़ रहा है।''इसमें क्या का उत्तर किताब है। 

इसी तरह जिस क्रिया में 'क्या' का उत्तर में कोई संज्ञा (कर्म) प्राप्त नहीं होता वह अकर्मक क्रिया है;

जैसे - लड़की हँस रही है।

इस वाक्य में 'क्या' प्रश्न की संभावना नहीं है। इसे आप और भी अच्छे से इस  प्रकार से समझ सकते हैं। देखिए कैसे-

सकर्मक क्रिया और अकर्मक क्रिया में भेद को समझने के लिए इसकी परिभाषा को समझना आवश्यक है-

सकर्मक क्रिया - सकर्मक का यदि संधि-विच्छेद किया जाए, तो वह इस प्रकार से होगा (साथ)+कर्म अर्थात कर्म के साथ। इस आधार पर हम कहते हैं कि जिस क्रिया का फल कर्ता को छोड़कर कर्म पर पड़ता है, उसे सकर्मक क्रिया कहते हैं। उदाहरण के लिए देखिए कैसे-


बच्चा पानी पी रहा है।


ऊपर दिए वाक्य में 'बच्चा' कर्ता है, 'पानी' कर्म है और 'पी रहा है' क्रिया है। इसमें पानी में ज़ोर दिया जा रहा है। अतः यह सकर्मक क्रिया है। कर्ता पर ज़ोर नहीं दिया जा रहा है। यदि हम प्रश्न करते हैं कि बच्चा क्या पी रहा है, तो उत्तर होगा पानी। कर्ता संज्ञा हो या सर्वनाम यह बात महत्वपूर्ण नहीं होती है। कर्म दर्शाया गया है कि नहीं यह ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। इसके अन्य उदाहरण देखिए-

. शोभा खाना पका रही है।

. नीला घासकाट रही है।

. सोमित नृत्य कर रहा है।

. वे सब परदे धोते हैं।

. माताजी रामायण पढ़ती है।

. योग्यता समाचार-पत्र दे रही है।


ऊपर दिए मोटे शब्द सभी कर्म हैं। यदि हम इन वाक्यों में किसे, क्या इत्यादि प्रश्न पूछते हैं, तो उत्तर में खाना, घास, नृत्य, परदे, रामायण, समाचार-पत्र आएगा। जैसे-

. प्रश्न- शोभा क्या पका रही है?

उत्तर- खाना 

. नीला क्या काट रही है?

उत्तर- घास

. वे सब क्या धोते हैं?

उत्तर- कपड़े

. माताजी क्या पढ़ती है?

उत्तर-रामायण

. योग्यता क्या दे रही है?

उत्तर-समाचार-पत्र

  • 0
What are you looking for?