Solve this:
उत्तर 
(9) वेतन मिलेगा और कर्जा चुका दूँगा। (मिश्र वाक्य)
(10) गुणी को सभी आदर देते हैं। (मिश्र वाक्य)
(11) थोडा़ रुक कर बोलिए। (संयुक्त वाक्य)
उ. थोडा़ रुकिए और बोलिए। 
(12) जिन लोगों ने उग्रवादियों को घर में छुपाया था, पुलिस ने उन्हें भी हिरासत में ले लिया। (साधारण वाक्य)​

मित्र!
आपके प्रश्न का उत्तर इस प्रकार है।-
(9) वेतन मिलेगा और कर्जा चुका दूँगा (मिश्र वाक्य)
उत्तर- जैसे ही वेतन मिलेगा, वैसे ही कर्जा चुका दूँगा।
(10) गुणी को सभी आदर देते है। (मिश्र वाक्य)
उत्तर- जो गुणी लोग होते हैं, उनको सभी आदर देते हैं।
(11) थोडा़ रूक कर बोलिए। (संयुक्त वाक्य)
उत्तर-  थोडा़ रूकिए और बोलिए।  (यह सही है)
(12) जिन लोगों ने उग्रवादियों को घर में छुपाया था, पुलिस ने उन्हें भी हिरासत में ले लिया। (साधारण वाक्य)​
उत्तर- उग्रवादियों को घर में छुपाने वाले लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

  • 2
What are you looking for?