मित्र संयोग शब्द में सम् उपसर्ग तथा योग मूल शब्द है।

this was answered to my question - sanyog shabd mein upsarg aur mool shabd alag kijiyeBUT MY TEACHER IS TELLING IT WRONG PLZZ SEE ITSHE IS CUTTING MY MARKS ON IT

मित्र सम्+ योग से संयोग शब्द का निर्माण होता है। सम्  उपसर्ग का 'म्' अनुस्वार बनकर 'स' वर्ण के ऊपर आ जाता है। हमारी जानकारी के अनुसार हमने जो उत्तर दिया है, वह बिलकुल सही है। यदि आपकी अध्यापिका के अनुसार यह उत्तर सही नहीं है, तो हमें बताइए कि यह उत्तर गलत क्यों है? आपकी जानकारी हमारा मार्गदर्शन कर सकती है। हमें आपके उत्तर की प्रतीक्षा रहेगी। इस विषय पर अपनी अध्यापिका से बात  अवश्य करें। मित्र  यह अवश्य याद रखें कि एक जैसे दिखने वाले दो उपसर्ग होते हैं एक होता है 'सम' और दूसरा होता है 'सम्'। एक में हलन्त् लगता है और दूसरे में नहीं लगता है। उदाहरण के लिए 'सम' उपसर्ग से 'समकोण' और दूसरे 'सम्' उपसर्ग से 'संयोग' शब्द का निर्माण होता है। यदि आपने उपसर्ग लिखते समय सम उपसर्ग लिखा है तो आपका उत्तर गलत होगा।

  • 0
What are you looking for?