Write a letter plese tey to do fast
प्रिय छात्र आपका उत्तर इस प्रकार है।
सेवा में,
नगर निगम अधिकारी
7, बहादुरशाह जफ़र मार्ग,
नई दिल्ली-110002
विषय— तिलक नगर क्षेत्र में जगह-जगह जल-भराव की समस्या के सम्बन्ध में पत्र।
महोदय,
मैं तिलक नगर का निवासी हूँ। बारिश के बाद हमेशा हमारे क्षेत्र में जल-भराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। पानी कई-कई दिन तक भरा रहता है। इलाके में कीड़े, मच्छर इत्यादि की भरमार हो जाती है। चारों ओर कीचड़-गंदगी फैली रहती है। मजबूरन हम लोगों को यहीं से आना-जाना करना पड़ता है और इसके कारण रास्ते में चलना मुश्किल हो जाता है।
अत: मेरा आपसे निवेदन है कि आप हमारी इस समस्या को ध्यान में रखते हुए, जल्द से जल्द इसे दूर करने का प्रयास करें। आपकी अति कृपा होगी।
धन्यवाद,
भवदीय,
विमल राय