write a paragraph on media ke badhte kadam IN  HINDI  in around 100 words.

मित्र!
आपके प्रश्न का उत्तर इस प्रकार है।-
 
मीडिया आज प्रभावशाली हो गया है। एक समय था, जब मीडिया की पहुँच मात्र समाचार देना थी। आज स्थिति बदल गई है। वह जनता के समक्ष सच तथा झूठ के अंतर को रखता है। वह लोगों को सही दिशा प्रदान करता है, उन्हें सही निर्णय लेने के लिए प्रेरित करता है। इसका परिणाम है कि सरकार तक मीडिया के प्रभाव से भय खाती है। अब चोर, डकैत, भ्रष्टाचारी, हत्यारे इत्यादि मीडिया से डरते हैं।  जबसे  टी.वी. का आविष्कार हुआ है, मीडिया ने इनके नाक में नकैल कसने का कार्य आरंभ कर दिया है। यही कारण एक साधारण से चोर से लेकर एक बड़ा आतंकवादी भी इससे भय खाता है। मीडिया ने ही समाज को घृणित होने से रोका है। समय रहते ही वे, लोगों के सम्मुख सच रख देते हैं।

  • 1
sorry i got this question 2nd time.
  • 0
M still not able to understand question. 
  • 0
What are you looking for?