gayzzz can anybody give me hindi essay on mobile phone

मित्र इस विषय पर हम आपको कुछ पंक्तियाँ लिखकर दे रहें हैं। इसके आधार पर आप स्वयं निबंध लिखिए-

मोबाइल फोन विज्ञान की सबसे बड़ी देन है। मनुष्य आरंभ से ही अपने दूर बैठे परिवार व मित्रों को सन्देश भेजता था। उसके पास संदेश भेजने के लिए पर्याप्त साधन उपलब्ध नहीं थे। आरंभ में उसने पक्षियों के माध्यम से अपना संदेश भेजा परन्तु इस तरह भेजे गए संदेश उसके परिवारजन या मित्रों तक पहुँचता था या नहीं इस बात पर सदैव सन्देह रहता था। घुड़सवारों तथा हरकारों द्वारा भेजे गए संदेश पहुँचने में कई दिन तथा महीने लग जाते थे। आज मोबाइल के रूप में जो क्रान्ति हुई है, वह इन्हीं खोजों का परिणाम है। मोबाइल के आविष्कार के कारण कभी भी व कहीं से भी सुविधापूर्वक अपने सगे-सम्बन्धियों से बात की जा सकती है। विज्ञान के कारण आज यह मात्र बात करने का उपकरण नहीं है अपितु उसके अंदर और भी तकनीकी बदलाव कर इसे इतना अत्य आधुनिक बना दिया गया है कि हम इसके माध्यम से विभिन्न अवसरों की फोटो व विडियो रिकार्डिंग भी कर सकते हैं। जहाँ चाहे वहाँ रेडियो का मज़ा ले सकते हैं। साथ ही मोबाइल के ज़रिये हम ई-मेल भी कर सकते हैं। इस छोटे से उपकरण से अपने कार्यालय को भी सुचारू रूप से चलाया जा सकता है। यदि कोई विपत्ति आन पड़े तो मोबाइल के माध्यम से तत्काल सहायता के लिए किसी को भी बुलाया जा सकता है। विषम परिस्थितियों में हर पल की जानकारी दूसरों को क्षणों में उपलब्ध करवा सकते हैं। इसमें पैसे और समय की बचत होती है। इन्हीं विशेषताओं के कारण यह हर कदम पर हमारे लिए बहुपयोगी बन गया है।

  • 1

gays??

  • 1
What are you looking for?