I want to know how to recognise visheshan and kriya visheshan in a sentence.
विशेषण शब्द संज्ञा तथा सर्वनाम शब्दों की विशेषता बताते हैं; जैसे- सीता सुंदर है। यह अच्छा है। इसमें 'सीता' संज्ञा शब्द है और 'यह' सर्वनाम शब्द है और सुंदर तथा अच्छा विशेषण शब्द हैं क्योंकि ये सीता तथा यह की विशेषता बता रहे हैं।
जिन शब्दों से क्रिया की विशेषता प्रकट होती है। वे क्रिया विशेषण शब्द कहलाते हैं; जैसे-
दीदी धीरे-धीरे चल रही है।
इस वाक्य में दीदी की विशेषता का पता नहीं चल रहा है। इस वाक्य में धीरे-धीरे चलने (क्रिया) की अवस्था का बोध हो रहा है। 'चलने' क्रिया शब्द है। अतः धीरे-धीरे क्रिया की विशेषता बता रहा है, जोकि क्रिया विशेषण की विशेषता है।