kartivachya kakarmvachya men rupantaran
मित्र हम आपको उत्तर लिखकर दे रहे हैं।
कर्तृवाच्य से कर्मवाच्य बनाना :- किसी भी वाक्य को कर्तृवाच्य से कर्मवाच्य में बदलने के लिए कुछ नियमों का पालन करना आवश्यक है। ये नियम इस प्रकार हैं –
(i) कर्मवाच्य में बदलने के लिए कर्तृवाच्य के वाक्य में कर्ता के साथ करण कारक के विभक्ति चिह्न - 'से', 'के द्वारा' का प्रयोग किया जाता है; जैसे -
कर्तृवाच्य
|
कर्मवाच्य
|
विमला ने खाना खाया। | विमला के द्वारा खाना खाया गया। |
(ii) कर्तृवाच्य वाक्य के लिंग, वचन तथा कर्म क्रिया के अनुसार बदल दिए जाते हैं; जैसे -
कर्तृवाच्य
|
कर्मवाच्य
|
मैं गाना सुनती हूँ। | मुझसे गाना सुना जाता है। |
(iii)कर्तृवाच्य को कर्मवाच्य में परिवर्तित करने से क्रिया में आ, ई, ए, और या जोड़ना पड़ता है; जैसे -
कर्तृवाच्य
|
कर्मवाच्य
|
वह खाना बनाती है। | उसके द्वारा खाना बनाया जाता है। |