Tsunami (baad) ke bare me 50 sabd news me suni hui likheye

प्रिय छात्र! 

इस तरह के प्रश्न स्व-रचनात्मक कौशल को बढ़ाने के लिए किए जाते हैं, अत: प्रश्न आपके द्वारा करने के लिए है। इससे आपका अच्छा अभ्यास होगा और आपका लेखन कौशल भी बढ़ेगा। आप प्रयास कीजिए, अवश्य सफल होंगे। आप अपना उत्तर जांचने के लिए हमें भेज सकते हैं।

 तथापि हम कुछ विवरण लिख कर रहे हैं जो आपको अपना उत्तर लिखने में सहायता करेंगे: - 

26 दिसंबर 2004 को 9.1 तीव्रता का एक भयानक भूकंप आया और अपने साथ लाया मौत की सुनामी। इस भयानक प्राकृतिक आपदा में लगभग 2 लाख 30 हजार लोगों ने अपनी जान गंवाई थी।

हिंद महासागर से उठी उग्र लहरों का पानी रात के अंधेरे में कई तटीय इलाकों में बसे रिहायशी क्षेत्रों में घुस गया था। उस समय तक सुनामी की पूर्व चेतावनी जैसी कोई प्रणाली प्रचलन में नहीं थी। इसी का नतीजा था कि इस समुद्री राक्षस की आमद का किसी को एहसास तक नहीं था।

सादर l

  • 0
What are you looking for?