Unche lakshy ko prapt karne ke liye Mata pita tatha adhyapakon dvara bachon par dale jane vala dbav anuchit hai. Iske paksh ya vipaksh Mai apne vichar prastut kijye. Plz tell this in Hindi fast

प्रिय मित्र,
आपके प्रश्न का उत्तर इस प्रकार है -
हमारी राय है कि माता-पिता तथा अध्यापकों द्वारा डाला जाने वाला दबाव अनुचित होता है। बच्चों का मन कोमल होता है। यह अवश्य है कि वह अपने सही गलत का निर्णय नहीं ले सकते हैं। माता-पिता और अध्यापक इस दिशा में महत्वपूर्ण और सही निर्णय लेने में सक्षम होते हैं। परंतु दबाव की स्थिति उसके विकास तथा बौद्धिक स्थिति को रोक सकती है। इस तरह का दबाव उसे पढ़ाई से विमुख कर सकता है। उसके मन में असंतोष का भाव उत्पन्न कर सकता है। ऐसे में माता-पिता और अध्यापक को कुछ हासिल नहीं होगा। उनका बच्चों के प्रति चितिंत होना बनता है परंतु वह बच्चों का दम घुटने लगे, यह उचित नहीं लगता है। इसके विपरीत माता-पिता को चाहिए कि बच्चों के विकास के लिए उसका जो मन हो उस दिशा में जाने दें। इसका अर्थ यह नहीं है कि बच्चा गलत कार्य करे, तो उसे करने दिया जाए। उन्हें अवश्य रोकें। परंतु उनके उज्जवल भविष्य के लिए उसे मानसिक तौर पर तैयार करें। उसे इस काबिल बनाएँ कि वह सही निर्णय ले सके और अपना भविष्य स्वयं निर्धारित करे।

आशा करते हैं कि आपको प्रश्न का उत्तर मिल गया होगा।

धन्यवाद।

  • 0
What are you looking for?