what is padbandh????
पद- सबसे पहले
आपको यह सम झना पड़ेगा पद क्या होता है। व्याक रण में शब्द को पद भी कहा जाता है।
पद परिचय- जब हमें कहा जाता है कि पद परि चय दीजिए, तो हमें उस शब्द का पूरा व्या करण का परि चय देना होता है। जैसे उस शब्द का लिंग क्या है, वचन क्या है, क्रिया शब्द है या नहीं, संज्ञा शब्द है या सर्व नाम शब्द है आदि के विषय में सारी जान कारी देनी पड़ती है।
उदा हरण के लिए-
'राम' एक नाम है यदि हमें इसका परि चय देने के लिए कहा जाए तो हम इस प्र कार देगें-
1. पुल्लिं ग
2. एक वचन
3. व्यक्ति वाचक संज्ञा शब्द (क्यों कि यह किसी का नाम है)
पद बंध- हमने आपको बताया कि व्याकरण में शब्द को पद भी कहते हैं, जब बहुत से सार्थक पदों को मिलाकर वाक्य का निर्माण होता है, परन्तु वह पूरा वाक्य एक पद को ही द र्शाता है, तो उसे पद बंध कहते हैं। उदा हरण के लिए-
सबसे धीरे चलने वाली नाव
इस वाक्य में पाँच पद हैं, परन्तु वे मिल कर एक ही पद संज्ञा अ र्थात कर्ता (नाव) का कार्य कर रहे हैं। अत: यह पदबंध हैं।
आशा करती हूँ कि आपको पद, पद परि चय और पदबंध के विषय में पता चल गया होगा।