CAN  I GET AN ESSAY ON THE ADVANTAGES AND DISADVANTAGES OF MODERN COMMUNICATIONS ON RELATIONSHIPS 

मित्र हम आपको आधुनिक संचार के साधनों का रिश्तों पर नकारात्मक प्रभाव लिखकर दे रहे हैं। 
आज हंम संचार के अनेक साधनों से परिचित हैं। टी.वी. के द्वारा हमें देश-विदेश की खबरें पलक झपकते ही मिल जाती हैं। यह मनोरंजन का भी एक सशक्त माध्यम है। लेकिन आजकल अनेक कार्यक्रम हमारी मनोवृत्ति को विकृत कर रहे हैं। हम अपने नैतिक मूल्य खोते जा रहे हैं। हम अपने रिश्तों के प्रति तथा अपने परिवार के प्रति वफादारी नहीं निभा पा रहे हैं। कंप्यूटर तथा इंटरनेट जहाँ सूचनाआें का सागर हैं, वहीं आज कुछ एेसी साइट्स भी हैं, जो चारों तरफ अनैतिकता को बढावा दे रही हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी इनके चंगुल में फँसते जा रहे हैं। मोबाइल फोन जो दूरियों को घटाकर हमें अपनों से करीबी का अहसास दिलाता है, वही आज रिश्तों में दूरियों का कारण बनता जा रहा है। हम अपने मित्रों तथा रिश्तेदारों के साथ मात्र आैपचारिक बनकर रह गए हैं। न हमारे पास उनसे मिलने का समय है, न उनके साथ बैठकर बातें करने का। अत: आज हमने तकनीकी क्षेत्र में तो बहुत तरक्की कर ली है, परंतु रिश्तों की दाैड़ में हम बहुत पीछे छूट गए हैं।
 
 

मित्र हम आपको एक लिंक भी उपलब्ध करवा रहे हैं। आशा करते हैं कि यह आपकी सहायता करेगा। कृपया इस पर क्लिक करें। -

https://www.meritnation.com/ask-answer/question/iwnt-an-essay-on-sanchar-ke-sadhan/hindi/5815527


 

  • 1
What are you looking for?